चम्पावत 1 जून (आरएनएस)। पाटी नगर पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव व्यय से संबंधित प्रशिक्षण दो जून को दिया जाएगा। प्रत्याशियों को व्यय के प्रकार, तय व्यय सीमा, निर्वाचन व्यय के सही लेखा-जोखा के रखरखाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण दो जून को पूर्वान्ह 11 बजे से ब्लॉक सभागार पाटी में होगा। व्यय अनुवीक्षण सेल के सहायक प्रभारी अधिकारी व उप कोषाधिकारी पाटी गणेश दत्त चौथिया होंगे। चम्पावत कोषागार के सहायक लेखाकार मुकेश कुमार व मजहर हुसैन मास्टर ट्रेनर होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

