चम्पावत 1 जून (आरएनएस)। पाटी नगर पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। यहां अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद के लिए 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव नौ जून को होगा। जबकि 11 जून को मतगणना होगी। पाटी नगर पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया। आरओ अजय सिंह व दिनेश दिगारी ने बताया कि अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। आरओ अजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नवीन राम, निर्दलीय नारायण लाल और पार्वती देवी चुनाव लड़ रहे हैं। इधर आरओ दिनेश दिगारी ने बताया कि सभासद के लिए रानीचौड़ वार्ड से खीमा देवी, रुक्मणी देवी, शांति देवी, जौलाड़ी वार्ड से दिनेश मेहता, कमल बिष्ट, मनीषा मेहता, बबलू सिंह, विवेक बिष्ट, न्यू कॉलोनी वार्ड से दीपक सोराड़ी, संजय प्रसाद, नवल पचौली, विनोद सोराड़ी और पूनाकोट वार्ड से मनीषा, संगीता चुनाव मैदान में हैं। यहां नौ जून को चुनाव होंगे। जबकि 11 जून को मतगणना होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

