भोपाल।(आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22वीं एशियन अंडर 20 एथलेटिक्स चैपियनशिप्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाडिय़ों को बधाई दी हैं। भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए यह गौरवशाली क्षण है। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन और प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

