.परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं
मण्डला 29 जून (आरएनएस)। सोमवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के साथ समन्वय से शासकीय संदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी में संचालित बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू का संचालन किया जा रहा है जिसका वार्षिक परीक्षा बीएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष एमएसडब्ल्यू फाइनल की परीक्षा थी जिसमें एसडीएम द्वारा परीक्षा कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम द्वारा सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। वहीं विकासखंड समन्वयक नेम लाल धुर्वे द्वारा बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू कोर्स का महत्व, प्रोजेक्ट वर्क, असाइनमेंट के माध्यम से आवंटित ग्रामों में सामाजिक क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्य जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण नशा मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, जन सूचना केंद्र पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण आदि विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही जिला समन्वयक सुशील बर्मन निर्देशनुसार जल गंगा अभियान, बावड़ी उत्सव की जानकारी दी गई और परिषद के सभी कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर परीक्षा केंद्र में श्री द्विवेदी, व्याख्याता नंदकिशोर राजे, नीरज दुबे, सेल संत, मुकेश मरावी, परामर्शदाता नवांकुर संस्था से रमेश गोप उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

