शहडोल 02 जून (आरएनएस)। जिला बास्केटबॉल संघ शहडोल की 17 वर्ष बालिका टीम 3 जून को उज्जैन के लिए रवाना होगी, जहां 4 जून से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला बास्केटबॉल संघ की टीम पिछले कई वर्षों से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करती रही है। इस वर्ष भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। टीम के कोच राष्ट्रीय कोच श्री के.के. श्रीवास्तव एवं टीम मैनेजर श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में खिलाड़ी कुमारी आशी गुप्ता, आराध्या द्विवेदी, अनुष्का कारागंले, अवनी गर्ग, अन्वी अग्रवाल, दर्शिका गुप्ता, अपेक्षा सचान, शुभांशी अग्रवाल, आराध्या तिवारी, विभूति शुक्ला, यशस्वी तिवारी एवं कृपा गुप्ता प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में इंदौर में आयोजित 14 वर्ष बालिका ओपन स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहडोल संभाग की टीम ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर एवं सागर जैसी मजबूत टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था तथा उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया था। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी शहडोल संभाग ने भोपाल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

