नई दिल्ली 03 June (Rns) । गुजरात पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे बंगलादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अंडरकवर ऑपरेशन शुरू किया है। मंगलवार देर रात (2 जून) शुरू हुए इस मेगा ड्राइव एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी रही।
यह ऑपरेशन अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस स्टेशनों की अलग-अलग टीमों ने मिलकर प्लान किया था। इसका मकसद शहर में किसी भी बड़ी एंटी-नेशनल एक्टिविटी को रोका जा सके साथ ही गैर-कानूनी तरीके से रह रहे लोगों का पता लगाया जा सके।
क्राइम ब्रांच की टीमों ने खास तौर पर उन इलाकों को टारगेट किया, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के गढ़ माने जाते हैं। जिसमें, चंदोला झील, गुलाबनगर और दानिलिमडा के खोडियारनगर के आसपास के झुग्गी-झोपड़ियों वाले इलाके शामिल थे। पुलिस वैन को अचानक आते देख इन इलाकों में भारी भगदड़ और हंगामा मच गया। सरकारी कागजात और सबूतों की डिटेल में जांच शुरू की गई।
ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी 291 संदिग्धों को तुरंत पुलिस गाड़ियों में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के कैंपस लाया गया। फिलहाल, इन सभी संदिग्धों और बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुए 131 नागरिकों को क्राइम ब्रांच की कस्टडी में रखा गया है।
क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीमें हिरासत में लिए सभी लोगों के भारत में रहने के कानूनी सबूतों की जांच कर रही है। एजेंसियां यह पता लगाने के लिए पूरी जांच कर रही हैं कि संदिग्धों के पास मिले राशन कार्ड, वोटर ID या दूसरे पहचान के कागजात असली हैं या नहीं

