New Delhi 03 June (Rns) /- दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।
इस घटना में कांगो के एक नागरिक के परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई। नागरिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी बहन भी इस हादसे में मारी गई है। उसने अपने प्रियजनों को खोने पर गहरा सदमा जताया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘दिल्ली पुलिस के दस कर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें पांच हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल शामिल हैं। वे ही सबसे पहले परिसर में दाखिल हुए थे। उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।’
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘बहुत दुखद है। दिल्ली में ये पहली घटना नहीं है। पिछले तीन महीने में हुई ये चौथी ऐसी घटना है जहां लोगों ने अपनी जान गंवा दी है लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं दिल्ली के फायर डिपार्टमेंट और यहां के कॉर्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराना चाहता हूं, इन्हीं के संरक्षण में कहीं न कहीं इस तरह की अवैध कार्रवाई होती है। लोग मर जाते हैं और यहां की सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगती?

