बस्ती 3 जून (आरएनएस)। संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता हुआ महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला परशुरामपुर क्षेत्र के हलवइयाचक गांव का है। दिवगत की पहचान 30 वर्षीय रूमन भारती के रूप में हुई। इस घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। दिवंगत अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई। उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानेदार विश्मोहन राय ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले भी स्वजन ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

