बस्ती: जमीन के बैनामे के नाम पर 26.50 लाख लेकर बैनामा करने से इनकार कर देने की घटना सामने आई है।कोतवाली पुलिस ने पीडि़त मो.यासिन पुत्र शेर निवासी मटिहनिया थाना कप्तानगंज की तहरीर पर आरोपित हाकिम पुत्र मोतीराम निवासी बरहना, .इन्द्रेश पुत्र रामजी निवासी कौड़ीकोल, सुशील गिरि पुत्र रामअजोर निवासी महुआरी, थाना कप्तानगंज व अमन पांडेय पुत्र लक्ष्मी नरायन पांडेय निवासी नरायनपुर थाना नगर के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। तहरीर में पीडि़त ने बताया कि 31 जनवरी 25 को रजिस्ट्री कार्यालय बस्ती में जमीन बिक्री के नाम पर आरोपितों ने 26.50 लाख रुपये ले लिए, इसके बाद जमीन का बैनामा करने से मना कर दिए। उल्टे जान से मारने की धमकी देने लगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

