अनूपपुर 3 जून (आरएनएस)। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेडख़ानी करने वाले आरोपी प्रीतम प्रसाद कोरी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे नाबालिग बालिका ने थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह रेलवे स्टेशन के पास से कोचिंग पढऩे जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया और बुरी नियत से छेडख़ानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह एवं आरक्षक कमलेश दांगी की टीम तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की और पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीतम प्रसाद कोरी पिता रामदास कोरी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 74, 126(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7 एवं 8 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

