कोर्ट परिसर में आरोपी को लाते ही तृणमूल व भाजपाइयों में मारपीट
जगदीश यादव
कोलकाता। महानगर कोलकाता के वार्ड नंबर 42 के तृणमूल पार्षद महेश कुमार शर्मा को बड़ा बाजार थाने की पुलिस ने रंगदारी, धोखाधड़ी सह कई गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तृणमूल पार्षद को आज कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उन्हें 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आज जब पार्षद को जज के सामने पेश करने के लिए पुलिस बैंकशाल कोर्ट परिसर में लेकर पहुंची तो वहां मौजूद भीड़ ने ‘चोर-चोरÓ का नारा लागना शुरु कर दिया। ऐसे में तृणमूल और बीजेपी समर्थकों में ठन गई। इसके बाद तृणमूल और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट शुरु हो गई व तमाम लोगों के कपड़े तक फाड़े गये, हलांकि पुलिस को उक्त ऐसे हालात बनने का आभास पहले से ही था यही कारण है कि महेश शर्मा को भारी सुरक्षा के बीच सिर पर हेलमेट पहनाकर लाया गया था। उपजे हालात से कोर्ट परिसर गरमा गया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को कुछ ही समय में नियंत्रित कर लिया।
इधर एक वरीय पुलिस अधिकारी ने उक्त जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि महेश को 7 जनवरी, 2025 को दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। तृणमूल कांग्रेस पार्षद महेश कुमार शर्मा को भ्रष्टाचार और रंगदारी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महेश शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से संबंधित आरोप शामिल हैं। महेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2)/132/308/308(3)/62/308(6)/352/351127/3(5)/3(6) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल बता दे कि, पश्चिम बंगाल में बीते एक हफ्ते के अंदर कोलकाता के छह पार्षदों को गिरफ्तार किया गया है। तृणमूल पार्षद सचिन सिंह, अरिजीत सिंह समेत छह पार्षदों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बुधवार रात को दो पार्षद गिरफ्तार हुए हैं। एक पर छेडख़ानी का आरोप है, जबकि दूसरे पर जबरन वसूली के आरोप लगे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

