मेरठ 4 जून (आरएनएस )। उप जिला मजिस्ट्रेट मेरठ ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट महोदय के पत्र दिनांक 22 मई 2026 के अनुपालन में दिनांक 13 मई 2026 को समय लगभग 03.50 बजे प्रात: थाना लोहियानगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड की घटना में घायल अभियुक्त जुबैर पुत्र रफातुल्ला निवासी नौसा थाना बरला जिला अलीगढ (रू0 1,00,000/-का इनामी अपराधी) की मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच उनके द्वारा की जा रही है।
उन्होने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये बताया कि उक्त मजिस्ट्रीयल जांच के संबंध में जो भी व्यक्ति अपना मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य अंकित कराना चाहते है, वह उनके कार्यालय में दिनांक 15 जून 2026 तक अथवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

