मेरठ 4 जून (आरएनएस )। ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बुलंदशहर निवासी अपने ससुराल वालों पर दहेज की डिमांड पूरी न होने पर खुद को पति सहित घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस और महिला थाने पहुंचे पीडि़त दंपति ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ब्रह्मपुरी के जाटव गेट की रहने वाली निशा पुत्री नौशाद बृहस्पतिवार को अपने पति शहजाद के साथ एसएसपी ऑफिस और महिला थाने पहुंची। जहां दंपति ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी शादी छह महीने पहले हुई थी। शहजाद ने बताया कि शादी के बाद वह अपनी पत्नी निशा के साथ बुलंदशहर जिले के स्याना कस्बे में रहने वाले अपने परिवार के साथ रह रहा था।
दंपति का आरोप है कि शादी के बाद से ही शहजाद के घर वाले 10 लाख और कार की डिमांड करते हुए निशा के साथ मारपीट करते थे। विरोध करने पर शहजाद का भी उत्पीडऩ किया जाता था। पत्नी का साथ देने के चलते पांच दिन पहले शहजाद के घर वालों ने शहजाद और निशा के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया।
बुलंदशहर जिले में पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद आज मेरठ में कप्तान ऑफिस और महिला थाने पहुंचे दंपति ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

