मेरठ 4 जून (आरएनएस )। यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए शासन द्वारा 206 पीपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसके तहत मेरठ जिले से भी तीन सीओ को ट्रांसफर करते हुए तीन नए सीओ को तैनात किया गया है। शासन से जारी हुई सूची में यूपी में 206 पीपीएस अफसर को ट्रांसफर किया गया है। जिनमें मेरठ जिले में तैनात सुचिता सिंह को गाजियाबाद, सौम्या को नोएडा और अभिषेक पटेल का भी मेरठ से तबादला किया गया है। वहीं, बिजनौर से संग्राम सिंह, इंस्पेक्टर से सीओ बने विश्व ज्योति राय को मेरठ ट्रांसफर किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

