कुशीनगर, 04 जून (आरएनएस)। जनपद के प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सरकार के मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने गर्मी मौषम के दृष्टिगत निर्वाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति सहित गौ संरक्षण केंद्रों पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिया। मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, लोक निर्माण, विद्युत एवं जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने रोजगार सृजन, लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने, किसानों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गौ तस्करी तथा लंबित विवेचनाओं के प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, पडरौना मनीष जायसवाल, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, खडडा विवेकानंद पांडेय, हाटा मोहन वर्मा, फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, तमकुही राज डॉ0 असीम कुमार राय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के साथ अन्य जन प्रतिनिधि सहित जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

