कुशीनगर, 04 जून (आरएनएस)। प्रदेश सरकार सड़क निर्माण के मद में जिले में हर वर्ष भारी भरकम धनराशि खर्च कर रही है। पुरानी सड़कों की मरम्मत के साथ नई सड़कें भी बनाई जा रही हैं, लेकिन पडरौना कठकुईया मेन रोड स्थित सिधुआं बाजार में किसी की नजर नहीं पड़ रही। यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मार्ग बदहाल होने की वजह से इस रोड से होकर आने जाने राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रतिदिन राहगीरों को गड्डे में गिरने की समस्या उत्पन्न हो रही है। पडरौना-कठकुईया मेन मार्ग से होकर गोडरिया तक का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था। इसके बाद से इसकी कभी मरम्मत नहीं हुई। करीब डेढ़ किमी लंबी इस सड़क में खिरिया टोला, मोहन पट्टी, सिधुआं बाजार के सामने बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इस रोड के अगल-बगल तो सड़क चलने लायक नहीं है। यहां वाहन पलटने का डर बना रहता है। इसलिए चालक इधर से भारी वाहन लेकर जाना नहीं चाहते हैं।समाज सेवी सुरजीत कुशवाहा ने कहा कि मेन रोड सड़क की हालत देखकर ऐसा लग रहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं है। इस सड़क से गुजरना दुर्घटना को बुलाने जैसा है। दुकानदार गुड्डू कुमार ने कहा कि सिधुआं क्षेत्र की आबादी बढऩे के साथ ही सड़कों पर दबाव भी बढ़ा है। इसको लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं, मेन रोड मार्ग ठीक होता तो आज यहां बरसात का पानी नहीं लगता और इससे बने गड्ढे में कोई गिरकर चोटिल नहीं होता। दुकानदार लाल बहादुर कुशवाहा ने कहा कि पडरौना कठकुईया मार्ग सिधुआं बाजार की गड्डे वाली सड़क को मरम्मत के लिए क्षेत्र के लोग लगातार सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा कर रहे हैं लेकिन कोई भी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आग आगे आना नहीं चाह रहे। बाजार निवासी और दुकानदार मुकेश बर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस सड़क से नियमित गुजरते है फिर भी इस सड़क की हालत जस से यह बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क का तत्काल निर्माण कराए जाने की मांग किए है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

