0-भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सांसद रूडी हमेशा जनहित के कार्य करते रहते हैं
दरियापुर, 04 जून (आरएनएस)। दरियापुर प्रखंड के विषमभरपुर पंचायत अंतर्गत विषमभरपुर गांव में आज सरपंच के आवास पर सांसद राजीव प्रताप रूडी के सहयोग से एल.एन.जी पेट्रोनेट और रूरल यूथ कोऑर्डिनेशन के द्वारा 128 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर सांसद रूडी के निर्देश पर उनकी टीम द्वारा लोगों का नि:शुल्क पंजीकरण किया गया था। कार्ड तैयार होने के बाद आज भाजपा नेता सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, समाजसेवी अधिवक्ता शुभम शर्मा और मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह ने लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह और अधिवक्ता शुभम शर्मा ने कहा कि सांसद रूडी हमेशा जनहित के कार्य करते रहते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए गांव-गांव कैंप लगाकर नि:शुल्क कार्ड बनाए और वितरित किए जा रहे हैं। आपात स्थिति में सभी वर्गों को इसका लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा, युवा मोर्चा के सुमंत बाबा, रंजीत सिंह, बालेश्वर सिंह, लालबाबू सिंह, महिला मोर्चा की रत्ना देवी, विकास सिंह, आकाश सिंह, शशि सिंह, कन्हैया राम, बदरुद्दीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी लोगों ने इस पहल के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी का आभार जताया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

