भोपाल 4 जून (आरएनएस)। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन प्रस्ताव को लेकर एनएसयूआई ने कहा- यह सुनियोजित षड्यंत्र एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय का नाम बदलने की कोशिश एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसका मकसद विश्वविद्यालय में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों से ध्यान हटाना है।
उन्होंने कहा कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा फर्जी कॉलेजों को एफिलिएशन देने जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार और प्रशासन नाम बदलकर मुद्दे को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र और पूर्व छात्र इस फैसले का विरोध कर रहे हैं और जरूरत पड़ी तो उग्र प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

