हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट हॉन्टेड 3डी: घोस्ट ऑफ द पास्ट के साथ लौट रहे हैं। उनकी यह फिल्म 2011 में आई हॉन्टेड 3डी की दूसरी कड़ी है, जिसमें एक बार फिर मिमोह चक्रवर्ती मुख्य किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और मोहित चौहान की आवाज में पहला गाना जन्मों जनम भी आ चुका है। निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना जारी किया है, जिसका शीर्षक दर्द है।
सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना बेहद दर्द और भावनात्मक पलों से भरा हुआ है। जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज देकर गाने में चार चांद लगा दिए हैं। बोल शकील आज़मी ने लिखे हैं और संगीत नईम-शबीर ने मिलकर दिया है। गाने के दृश्य मिमोह और अभिनेत्री चेतना पांडे के ऊपर फिल्माए गए हैं, जो एक भूतिया हवेली में फंसे हुए हैं। आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा निर्मित हॉन्टेड 3डी 12 जून को रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

