नईदिल्ली,05 जून(आरएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पहले सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन से पहले अपने फैसले में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने 6 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए आने वाली भीड़ को मना कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपील किया कि भीड़ से आम लोगों को परेशानी हो सकती है, इसलिए वे सीधे हवाई अड्डे से संसद मार्ग स्थित पुलिस थाने जाकर विरोध-प्रदर्शन की अनुमति लेंगे।
दिपके ने एक्स पर वीडियो जारी कर लिखा, ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर जुडऩे की अपील पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स कल्पना से भी परे था। इतने सारे लोगों का हवाई अड्डे पर इक_ा होना मुमकिन नहीं, क्योंकि इससे जनता और सुरक्षा बलों को परेशानी होगी। इसलिए, कृपया हवाई अड्डा न आएं।’ उन्होंने अपील की कि सीधे संसद मार्ग पुलिस थाने आएं, वहीं वह जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति लेंगे।
दिपके ने लोगों से अपील की कि शांति बनाए रखना और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचना है। उन्होंने कहा कि विरोधी इस आंदोलन को खारिज करने या बदनाम करने का मौका तलाश रहे हैं, जबकि पार्टी को उनको यह मौका नहीं देना है। बता दें, दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली आ रहे हैं और नीट पेपर लीक समेत शिक्षा व्यवस्था में खामियों के खिलाफ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले प्रदर्शन की अगुवाई करेेंगे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

