प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य द्वार से हुआ तथा यह सेंट जोसेफ कैथेड्रल के मुख्य द्वार तक निकाली गई।
रैली में स्केटिंग, फुटबॉल, कबड्डी, शतरंज, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य रेव. फादर वाल्टर डीÓसिल्वा ने किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
रैली में खेल समन्वयक मोहम्मद शबी रफीक के साथ डैनी एक्का, सुश्री पूनम सिंह, उत्कर्ष शर्मा, सुश्री प्रतिभा शुक्ला, सुश्री अमृता प्रधान, प्रतीक हेमराजानी, शुभम चंद्र, अजहर उस्मानी एवं शादाब रज़ा उपस्थित रहे तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

