कोंडागांव,05 मई (आरएनएस)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल विशेष अभियान का आयोजन 07 जून रविवार को प्रात: 6.00 बजे से किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण कराना है। साइकिल रैली का शुभारंभ विकासनगर स्टेडियम से प्रारंभ होगा, जिला कोर्ट, पुराना सर्किट हाउस, जयस्तम्भ चौक, बाजार पारा, होते हुए पुन: विकासनगर स्टेडियम में समाप्त होगा। इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया जाएगा ।साइकिल रैली के पूर्व योग/जुम्बा होगा उसके पश्चात रैली का हरी झंडी दिखाया जाएगा । इच्छुक प्रतिभागी अपने साइकिल के साथ निर्धारित समय व स्थान में उपस्थित होवे।इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाईन पंजीयनhttpsÑ//fitindia.gov.in/worldbicycle-day पोर्टल पर करा सकता है या आफलाइन पंजीयन स्टेडियम में भी करा सकते है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

