०अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
कोण्डागांव,05 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे, संयुक्त कलेक्टर वहीदुर्रहमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

