कोण्डागांव,05 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। कार्यक्रम में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

