०कलेक्टर, एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीजापुर,05 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) डॉ.जाधव सागर रामचंद्र सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण और आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा हर व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और हरित विकास के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित किया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

