०विश्व पर्यावरण दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं महिलाओं ने किया वृक्षारोपण
बीजापुर,05 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन चौहान, पार्षद विक्रम दुधि एवं मुकेश राठी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) बंशी लाल नूरूटी, सहायक अभियंता देवेंद्र पहाड़ी तथा उप अभियंता तीरथ राम सिंह भी उपस्थित रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदायी आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया यह सामूहिक प्रयास आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और वृक्षों की नियमित देखभाल के संकल्प के साथ हुआ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

