पटियाला,05 जून(आरएनएस)। पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (पीएसपीसीएल) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आईटीआई यूनियन के 2,600 प्रदर्शकारी युवाओं ने पिछले दिनों से मुख्य गेट और पास की सड़क को विरोध-प्रदर्शन के चलते बाधित कर रखा था, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। इस दौरान सड़क पर बैठे युवाओं को लाठियों से पीटकर मौके से खदेड़ा गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शकारी युवाओं ने शुक्रवार को मुख्यालय के एक दूसरे प्रवेश द्वार को बंद कर दिया था, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन बातचीत नाकाम होने पर उन्होंने बल का प्रयोग किया। लाठीचार्ज का वीडियो सामने आने पर लोग आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना कर रहे हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

