मुंबई, 06 जून (आरएनएस)। भाजपा की पूर्व नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शाइना एनसी को शिवसेना का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। शाइना एनसी ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का आभार जताया। शाइना एनसी ने बयान जारी कर कहा, “विनम्रता के साथ मैं हमारे नेता श्री एकनाथ जी शिंदे और डॉ. श्रीकांत शिंदे का मुझे शिवसेना का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने के लिए धन्यवाद करती हूं। यह नियुक्ति बाला साहेब ठाकरे जी और आनंद दिघे साहेब के आशीर्वाद से मिली है। पार्टी के सभी नेताओं का इस अवसर के लिए धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने और विकसित भारत के लिए हिंदुत्व की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगी। शाइना एनसी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। शिवसेना में शामिल होने के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाइना एनसी की नियुक्ति से महिला नेतृत्व को बल मिलेगा और पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बढ़ेगी। शिवसेना नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। शाइना एनसी की नियुक्ति को इसी कड़ी में देखा जा रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

