सुल्तानपुर शुक्रवार को जनपद के शिया बाहुल्य
सुलतानपुर ,06 जून(आरएनएस)। क्षेत्रों अमहट गोराबारिक तुराबखानी हसनपुर मनियारपुर जूड़ूपुर प्रतापपुर मनियारी भाईं लौहर दक्षिण खैराबाद सैदपुर हयातनगर कोटवा सुरौली मूंगर बेलहरी प्यारेपुर कादीपुर सैदखानपुर चुनहा करौंदिया वलीपुर कारीभीप इसौली में पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की ताजपोशी यौमे जश्ने गदीर के मौके पर महफिल का आयोजन करके जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गयी।
जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट में सुबह 10बजे आमाले गदीर हुआ और अमहट गेट के बगल स्टाल लगाकर फल व मिठाई बांटी गयी। रात में 8बजे जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट के सामने तनजीमे हैदरी गोराबारिक अमहट? की तरफ से एक महफिल का आयोजन किया गया जिसमें मौलाना फरमान अली ने तलावते कलाम पाक से शुरूआत की। तकरीर मौलाना अब्बास इरशाद नकवी लखनऊ ने की उन्होंने कहा आज ही के दिन मोहम्मद साहब ने अपने अन्तिम समय में अन्तिम हज की वापसी पर गदीर ए खुम के मैदान में सवा लाख हाजियों के सामने खुदा के हुक्म से मौला अली अलैहिस्सलाम को अपना उत्तराधिकारी बनाया था।उसी याद में हर साल जश्न मनाया जाता है। संचालन अहमद रजा बिजनौरी ?ने की और मारूफ सिरसवी बेताब हल्लौरी नदीम असगर बिजनौरी नगमी केरतपुरी तकी नौगवी अपना कसीदा सुनाया ।यह जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुल्तानपुर ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

