जौनपुर ,06 जून(आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में एक 20 वर्षीय युवक पर मनबढ़ो ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर के गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस घायल युवक के पिता के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के रविंद्र कुमार निषाद ने 5 जून, शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि 4 जून, गुरुवार को गांव के ही विजय यादव और उसका बेटा साहिल रविन्द्र कुमार निषाद के बेटे अमन को बिना किसी कारण गाली- गलौज देने लगे जिस पर अमन ने मना किया और आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। घटना के दूसरे दिन 5 जून, शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे अमन निषाद खेत के तरफ टहलने के लिए जा रहा था। आरोप है उसी समय गांव के ही विजय यादव और उसका बेटा साहिल आ गए और अमन निषाद के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से अमन निषाद (20) के गर्दन और हाथ मे गंभीर चोट आ गयी। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर पिंडरा गांव के विजय यादव और उसके बेटे साहिल के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष जफराबाद मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई तथा दो घंटे के अंदर एक हमलावर विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका चालान करते हुए जेल भेज दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

