जौनपुर ,06 जून(आरएनएस)। नगर के बलुआघाट स्थित हाजी मोहम्मद अली खाँ मरहूम के इमामबारगाह में ईदे गदीर का आमाल मौलाना अली अब्बास हाइरी साहब ने करवाया उसके बाद महफिल का आयोजन हुआ जिसमें नगर के बेहतरीन शायरों ने अपना अपना कलाम पेश किया। तत्पश्चात उन सभी शायरों को पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया गया। ईदे गदीर के पाक दिन शहर में रौशनीयों, खुशियों और मोहब्बत के पैगाम से भर दिया और घर घर मिठाईयों और सेवइयों से दास्तरख्वान सजते नजर आये रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच मुबारकबाद का आदान प्रादान हुआ। संपादक शब्बीर हैदर अम्मार ने व्यवस्था को अंजाम दिया। शहर के मशहूर शायरों ने अपने-अपने गैर तरही कलाम को अपने-अपने खूबसूरत अंदाज में पेश किया । मिर्जा जमील,राजेश,रूबी शानू,जावेद,नौशी, नफीस,कैफी,रूमी, नजफ,प्रिंस,सोनू,सूरज,मुन्ना,अब्बास,खुर्रम,जिम्मी,राजन,जीशान,शानू,नाइमूस सकलैन, अमान, समीर पत्रकार इम्तेयाज अहमद,रियाजुल आदि लोग उपस्थित रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

