जौनपुर ,06 जून(आरएनएस)। थाना लाइन बाजार क्षेत्र के रामदयालगंज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लगने से दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताते है कि 27 वर्षीय फरीन पुत्री वसीम निवासी सरोखनपुर, बदलापुर तथा उसकी 24 वर्षीय सीता पुत्री राजेश चैहान निवासी रामदयालगंज, थाना लाइन बाजार सहेली हैं। फरीन मुंगराबादशाहपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है और छुट्टी के दौरान अपनी सहेली सीता से मिलने उसके घर आई थी।शनिवार सुबह फरीन अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए स्कूटी से निकलने वाली थी। इसी दौरान स्कूटी का पेट्रोल समाप्त हो गया। घर में पहले से रखे पेट्रोल को वह स्कूटी में डाल रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से फरीन गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में सीता भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवतियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

