जौनपुर ,06 जून(आरएनएस)। केराकत तहसील क्षेत्र के विकास खंड मुफ्तीगंज अन्तर्गत बाजार में लगा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहा है । यह बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की घोर लापरवाही का कारण है कि कांटा वाले तार या बाउंड्री वॉल कराया गया होता तो छुट्टा पशु नहीं घुसता और तो और गंदगी इतना है कि यदि शार्ट सर्किट होता है तो कहीं एक चिनगारी गिरी तो आग लगने से कोई रोक नहीं सकता यह बिजली विभाग की लापरवाही सामने दिख रहा है।बिजली विभाग के मन माने पन का यह जीता जागता सबूत है। लोगों नें जिले के जिम्मेदार अधिकारियो का ध्यान इस ओर करने की मांग की है! ताकि लोग सुरक्षित और महफूज रह सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

