जौनपुर,06 जून(आरएनएस)। जिला मलेरिया, फाइलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में मलेरिया निरीक्षक चंद्रेश कुमार पटेल एवं पर्यवेक्षक सुनील तिवारी, शिवशंकर वर्मा, राकेश सिंह द्वारा क्षेत्रीय आशा, एएनएम, एवं फील्ड वर्कर के सहयोग से नगरीय क्षेत्र में नक्खास टोला, वाजिदपुर, मियांपुर में एंटी मलेरिया माह में प्रचार प्रसार, पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे आदि कार्य संपादित कराए गए। उन्होंने जन समुदाय से अपील है कि आप अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाडिय़ां साफ कर दें, नालियों में कूड़ा कचरा न डालें, जल जमाव न होने दें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल, एंटी लार्वा रसायन का स्प्रे करें, मच्छर दानी में सोएं, खुली बदन न सोएं,घरों के दरवाजों, खिड़कियों पर मच्छर रोधी जाली लगवाएं, बुखार की स्थिति में हल्का तरल खाद्य सामग्रियों का सेवन करें, तला भुना गरिष्ठ भोजन न करें, पूरी तरह आराम करें,समय पर दवाएं लेते रहें, अपने से या झोलाछाप से दवाएं न लें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

