चंडीगढ़ 07 June (Rns) : दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें अधिक रोजगारोन्मुख एवं आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास को विकसित भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

