New Delhi 07 June (Rns) /- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में 6 जून 2026 को एक ऐतिहासिक फैसला किया. राज्य को उसकी पहली बुलेट ट्रेन देने का ऐलान करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी और दिल्ली के बीच यह ट्रेन मात्र 6 घंटे में सफर पूरा करेगी. पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को राज्य के लिए कई बड़े रेल परियोजनाओं की घोषणा की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली-वाराणसी-पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रही है.
रेल मंत्री ने राज्य में रेलवे परियोजनाओं के लिए बढ़े केंद्रीय आवंटन को लेकर कहा कि UPA सरकार के समय बंगाल को लगभग 4,000 करोड़ रुपये रेलवे के लिए मिलते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय यह बढ़कर 14,205 करोड़ रुपये हो गई है.
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता में वरिष्ठ रेल और राज्य सरकार के अधिकारियों की बैठक के बाद ये घोषणा की. ये देश की दूसरी बुलेट ट्रेन होगी, जिसे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के बाद तैयार किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार से होकर गुजरने वाली दिल्ली से बंगाल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, दो अलग-अलग कॉरिडोर को जोड़कर तैयार किया जाएगा

