राज्य मंत्री ने किया गोशाला का निरीक्षण
प्रयागराज 7 जून (आरएनएस)। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान का रविवार को प्रयागराज आगमन हुआ। माफिया अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करके प्लाटिंग करने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने कहा कि एक इंच भी सरकारी जमीन कोई कब्जा नहीं कर पाएगा। नगर निगम की जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी। इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा।
रसूलपुर मरियाडीह की कान्हा गोशाला का उन्होंने निरीक्षण किया। वहां नगर निगम की जमीन पर माफिया अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा कब्जा करने का मामला स्थानीय लोगों ने उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि कहा कि माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है। माफिया दुनिया छोड़ रहे हैं अथवा प्रदेश। जो बचे हैं, उन्हें भी सही सबक सिखाया जाएगा। सरकार किसी माफिया को पनपने नहीं देगी।
रसूलपुर मरियाडीह के कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने के बाद राज्य मंत्री कृष्णा पासवान मंदरमोड़ स्थित पराग डेयरी पहुंचीं। वहां दुग्ध कलेक्शन की उन्होंने जानकारी ली। कहा, दुग्ध कलेक्शन बढ़ाने के लिए फाइलों में योजनाएं बनाने के बजाय जमीनी स्तर पर काम किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

