प्रयागराज 7 जून (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सपा के पूर्व प्रत्याशी शशांक त्रिपाठी लगातार शहर दक्षिणी क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने छेत्र में जाकर लोगो को बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताने का काम कर रहे है और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
पूर्व प्रत्याशी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और 2027 के चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है।
उन्होंने क्षेत्रीय लोगो के साथ बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं, व्यापारियों और आम जनता से संवाद कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार समाजवादी पार्टी अभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें व जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

