प्रयागराज 7 जून (आरएनएस)। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की बैठक तपोवन पार्क प्रयागराज में हुई। जिसकी अध्यक्षता सूबेदार आई सी तिवारी (से. नि.) तथा संचालन सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल (से. नि.) संयोजन सूबेदार जी यादव (से. नि.) ने किया।
इस अवसर पर श्याम सुंदर सिंह पटेल ने बताया कि भारत सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन किया लेकिन उसमें पेंशनर्स के पेंशन रिवीजन का जिक्र नहीं है। जिससे सभी पेंशनर में आक्रोश है। इसलिए आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन हो, एम एस पी सभी रैंक को समान मिले, पूर्व सैनिकों का हाईवे टोल टैक्स माफ हो जैसे पहले था। पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स उत्तर प्रदेश सरकार माफ करें जैसे 16 प्रदेशों में माफ है। तथा पूर्व सैनिकों द्वारा स्थापित शहीद वाल प्रयागराज जिसे अब स्मार्ट सिटी योजना ने बना दिया है उसमें कारगिल वीर शहीद नायक लालमणि यादव का चित्र लगा था उसे लगाया जाए आदि मांगे सरकार से की गईं।
उन्होंने बताया कि देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तेल बचाने हेतु पूर्व सैनिकों ने साइकिल चलाने का संकल्प लिया।
बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी उक्त से मिली जुली बातें कहीं। जिसमें आई सी तिवारी, लेफ्टिनेंट मोहम्मद शाहिद उस्मानी (से. नि.), सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल (से. नि.), लेफ्टिनेंट नरोत्तम त्रिपाठी, चंद्रदेव तिवारी, एस एन मिश्रा, बच्चा लाल प्रजापति, प्रताप बहादुर सिंह, जी यादव, प्रमोद कुमार सिंह, एस पी श्रीवास्तव, नारायण यादव, बिनोद कुमार सिंह, सुरेश चन्द्र, मंसूर हसन, प्यारेलाल आदि कई लोग शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

