प्रयागराज 7 जून (आरएनएस) फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज प्रयागराज मंडल में ‘संडे ऑन साइकिलÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय, प्रयागराज से केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे तक एक विशेष साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली ‘फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़Ó संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे मूल्यवान संपत्ति है और नियमित व्यायाम स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह एक सरल, सुलभ और पर्यावरण-अनुकूल माध्यम है, जिसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से फिट इंडिया अभियान को जन-आंदोलन बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं मंडल खेल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्य सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

