प्रयागराज 7 जून (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने रसोई गैस सिलेंडर में और ?29 इज़ाफ़े की निंदा की है।
रविवार अपराह्न चौक? स्थित पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में घरेलू गैस महंगी किए जाने को आम जनता पर महंगाई की एक और मार बताया गया। अब 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 916.50 रुपए के बजाय 954.50 रुपए में मिलेगा। इसके पहले 7 मार्च को सिलेंडर पर?60 की वृद्धि की गई थी। तीन माह में सिलेंडर के दाम में 89 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम दो गुना बढ़ा दिए गए हैं। इसी तरह 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में भी 11.50 रुपए बढ़ाए गए हैं जब कि 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर में ?20 की वृद्धि की गई है।
कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री से वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की है। कहा कि मूल्य वृद्धि की सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
बैठक में यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफऱोज़ अहमद, सुष्मिता यादव, अनूप त्रिपाठी, प्रवक्ता शाहनवाज कुरैशी, डॉ. ए डी दुबे, नयन कुशवाहा, सरताज़ मोहम्मद, राकेश श्रीवास्तव, डॉ अनिल गौड़,प्रतिमा त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, राजकुमार शुक्ला, तबरेज अहमद, सचिन कुशवाहा, नफीस कुरेशी, कामेश्वर सोनकर, अहमदुल्ला, राकेश पटेल ,कमाल अली, केशव पासी रिज़वाना बेगम, अजय श्रीवास्तव, नसरीन बानो आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

