सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट : वीर, अभय, अर्जित, शिवम चमके
प्रयागराज 7 जून (आरएनएस)। जय सेल्स वॉरियर्स, सोनामती क्लब और इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में जय सेल्स वॉरियर्स ने 44.4 ओवर में 281 रन (वीर प्रताप 140, अभय यादव 47, अनुराग यादव 21, शिवम मौर्य 3/31, ईशांत सिंह 3/51) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब की पूरी टीम 31.5 ओवर में 166 रन (शिवम मौर्य 45, ईशान सिंह 37, अर्जित सिंह 4/32, अभय यादव 3/21, सानिध्य श्रीवास्तव 3/0) पर सिमट गई।
सोनामती क्लब ने अपने मैदान पर 50 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन (प्रेरक पाल 52, आर्यन प्रजापति 47, शुभमंगल राजपूत 43, दिव्यांशु यादव 32, शिवम कुमार 4/29, कृष्णा साहू 2/48) बनाए। जवाब में भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब की पूरी टीम 45.4 ओवर में 264 रन (समर्थ पांडेय 98 नाबाद, विपुल द्विवेदी 71, मोहम्मद अर्श 3/38, आनंद कुमार यादव 2/18, शिवम केसरवानी 2/44) पर सिमट गई।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सीएवी क्लब ने 29.5 ओवर में 136 रन (तेजस गुप्ता 46, अंकुश सिंह 22, अनिल 21, युवराज 19, आयुष शाह 4/30, सद्भाव यादव 3/20, सौरभ प्रताप सिंह 2/27) बनाए। जवाब में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन (सौरभ प्रताप सिंह 38 नाबाद, अमन सिंह 25, अवि कुमार 18 नाबाद, शिवा मिश्रा 4/42, अंकुश सिंह 2/39) बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

