प्रयागराज 7 जून (आरएनएस)। ओम जायसवाल के अर्धशतक (68 नाबाद, 71 गेंद, 8 चौके) के दम पर भानु प्रताप क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को पांच विकेट से हराकर स्पोट्र्स जंक्शन ट्रॉफी अंडरवियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पराजित टीम के मोहम्मद हमजा खान (61 रन एवं दो विकेट) का प्रदर्शन व्यर्थ हो गया।
फाफामऊ क्लब मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज में 25 ओवर में 132 रन (मोहम्मद हमजा खान 61, शीजान 25, श्रेयांश शर्मा 2/35, अर्पित यादव, हर्षित सिंह व शिव सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में भानु प्रताप क्लब ने 23.1 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन (ओम जायसवाल 68, नितिन 19, मोहम्मद हमजा खान 2/17, शिवांश गुप्ता 2/17, आरुष पाल 1/17) बना लिए। ओम जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

