प्रयागराज 7 जून (आरएनएस)। मोहम्मद जैद (123 नाबाद, 79 गेंद, 19 चौके) और मोहित पटेल (104 नाबाद, 61 गेंद, 17 चौके) के शतक से क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स क्लब ने डीएसए क्लब ए को 179 रन से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
डीएसए मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स क्लब ने 22 ओवर में बिना विकेट खोए 285 रन (मोहम्मद जैद 123 नाबाद, मोहित 104 नाबाद) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब ए की टीम 22 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन (राजवीर सिब्बल 33 नाबाद, उमर 31 नाबाद, अक्षित कुमार 3/02, यश शौर्य, सागर, त्रिजल सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। मोहम्मद जैद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

