पटना, 07 जून (आरएनएस)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह के आवास पर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने उन्हें और भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। राकेश कुमार सिंह ने दोनों नेताओं को बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राणा रणधीर सिंह का अनुभव और जीतेन्द्र सिंह की ऊर्जा से संगठन को नई दिशा मिलेगी। दोनों नेताओं के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता राहुल देव, अमितेश झा, युवा मोर्चा के वरुण राज सिंह, मुकेश यादव, धीरज शर्मा, कलिकान्त प्रजापति, जयंत सिंह, प्रभात चंदन, मोनू सिंह, शशि सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि जीतेन्द्र सिंह को हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

