नई दिल्ली 08 June (Rns) । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी बिखरती नजर आ रही है। पार्टी के नेता धड़ाधड़ इस्तीफा दे रहे हैं। इस बीच ममता बनर्जी के लंबे समय से सहयोगी रहे सुखेंदु शेखर रे ने तृणमूल छोड़ दी है और राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है।
ममता बनर्जी दिल्ली में मौजूद
रे आज सुबह अपना इस्तीफा सौंपने के लिए संसद पहुंचे। उन्होंने तृणमूल की सदस्यता भी छोड़ दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि क्या वे किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। यह तब हुआ है जब उनकी पार्टी की प्रमुख बनर्जी विपक्षी गठबंधन INDI के सहयोगियों की बैठक के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। 2011 में बंगाल में बनर्जी की पार्टी के सत्ता में आने के बाद से रे हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ रहे थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

