केरल 08 June (Rns) /- केरलम के बिजली मंत्री सन्नी जोसेफ अपने जीजा को पर्सनल सेक्रेटरी बनाने पर घिर गए हैं। बिजली मंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने अपने जीजा बेनी थॉमस को पर्सनल सेक्रेटरी बनाया था। बेनी की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था। भाई-भतीजावाद के आरोप लगने और मचे हंगाम के बाद मंत्री सन्नी जोसेफ ने बेनी थॉमस से इस्तीफा ले लिया है।
बता दें कि अपने जीजा को ही पर्सनल सेक्रेटरी बनाने के बाद मंत्री सन्नी जोसेफ और कांग्रेस सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर तीखा हमला किया और कांग्रेस के अंदर भी नाराजगी देखी गई थी। हाल ही में हुई केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी ये मुद्दा उठा था।
विवाद बढ़ता देख बेनी थॉमस ने रविवार को मुख्यमंत्री वीडीसतीशन को अपना इस्तीफा भेज दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ लिखा कि इस नियुक्ति के कारण विवाद खड़ा हो गया है. इसकी वजह से पार्टी को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। थॉमस ने कहा, ‘क्योंकि ये नियुक्ति विवादों में आ गई है और पार्टी को इस वजह से आलोचना झेलनी पड़ रही है। लिहाजा तत्काल प्रभाव से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

