रावलकोट,08 जून। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओके) में तनाव का माहौल है। यहां के रावलकोट शहर में प्रतिबंधित प्रदर्शनकारी समूह और पुलिस के बीच झड़प हो रही है, जो हिंसा में बदल गई है। रावलकोट के शीर्ष नागरिक अधिकारी, कमिश्नर सरदार वहीद ने बताया कि हिंसा में 3 नागरिक और 4 पुलिस अधिकारी मारे गए और 63 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सख्त चेतावनी जारी की गई है।
संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) चुनावी प्रणाली में बदलाव समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच, जेएएसी को सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के आरोपों के कारण आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया है। इसके बाद भी जेएएसी ने अपना आंदोलन जारी रखा है और मंगलवार को पूरे क्षेत्र में हड़ताल निर्धारित है। सोमवार को इसी आंदोलन के तहत तनाव बढ़ गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पीओके में तनाव को देखते हुए दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जबकि मुजफ्फरबाद में पाकिस्तान पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स की अतिरिक्त टुकडिय़ां तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों पर बंदूकों और शॉटगनों से गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद इस घटना को आतंकवाद करार दिया गया है। तनाव को देखते हुए 70 जेएएसी सदस्यो गिरफ्तार हैं। बता दें कि पिछले सितंबर-अक्टूबर में व्यापक हिंसा में 200 से अधिक जान गई थी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

