तेहरान,08 जून। ईरान ने सोमवार इजरायल पर कई हमलों के बाद हमले रोकने की घोषणा कर दी है। ईरान की ओर से यह घोषणा संयुक्त कमान की ओर से की गई है। हालांकि, ईरानी सेना ने कहा कि अगर लेबनान पर दोबारा से हमला होता है तो वह इजरायल पर कार्रवाई करने से नहीं चूकेगा। ईरान ने यह घोषणा तब की, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल से युद्ध रोकने की मांग की थी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा, दोनों पक्ष, इजरायल और ईरान, तुरंत युद्ध विराम करना चाहते हैं! शांति के लिए अंतिम बातचीत चल रही है, बशर्ते कि अज्ञानता या बेवकूफी इसमें बाधा न डाले। जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता, तब तक नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी। काम तेजी से आगे बढऩा चाहिए। इससे पहले ट्रंप ने लिखा था, इजरायल और ईरान को तुरंत गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

