रायपुर, 08 जून (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहने वाली है। नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार तकनीकी कार्य और जलापूर्ति व्यवस्था के रखरखाव के कारण शहर के दर्जनों इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नागरिकों से आवश्यकतानुसार पहले से पानी संग्रहित करने की अपील की गई है।
जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढिय़ारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार, देवेन्द्र नगर और संजय नगर शामिल हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से होने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
निगम अधिकारियों के अनुसार जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

